Last Updated on December 31, 2022 by Ashish
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन : 23 दिसम्बर शुक्रवार को हो गया है जिस मे इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम करन को ( पंजाब किंग्स ) की टीम ने 18. 5 करोड़ रूपए की मोटी रक़म में ख़रीदा और सैम करन आईपीएल इतिहास के सब से महंगे खिलाडी बन गए लेकिन उससे पहले एक नजर उन खिलाड़ियों पर भी डॉलते है जो आईपीएल की हुई पिछली नीलामियों से मालामाल हुए है यानि 2008 से 2022 तक की नीलामी में सबसे महंगे बीके है |
आईपीएल नीलामी की शुरुआत:-
आईपीएल 2008 में लीग का डेब्यू हुआ था पहेली नीलामी का साल था और आईपीएल की इस पहेली नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे महेन्दर सिंह धोनी जिन्हे 9. 5 करोड़ रूपए की कीमत पर (CSK) ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया | इस साल (CSK) ने धोनी को कप्तानी सोपि पहले ही सीजन में धोनी ने कप्तानी से कमाल दिखाया और अपनी टीम को फाइनल तक लेकर गए हलाकि वह फाइनल में राजस्थान रॉयलस से हार गए लेकिन (CSK) ने आईपीएल में धोनी की कप्तानी में आईपीएल कप पर चार बार कब्ज़ा कर चुकी है भलेही वह सीजन का पहला फाइनल हारी हो |
आईपीएल का दूसर सीजन:-
साल 2009 में आईपीएल की दूसरी नीलामी हुई इस बार के ऑक्शन में सब से महंगे बीके इंग्लैंड के दो खिलाड़ी केविन पीटरसन और एंड्रयू फ़्लिंटॉफ़ पीटरसन को (RCB) ने 9. 8 करोड़ रूपए में ख़रीदा था और इतनी रक़म में बोली लगाकर (CSK) ने फ़्लिंटॉफ़ को ख़रीदा था |
आईपीएल का तीसरा सीजन:-
आईपीएल 2010 यानि आईपीएल का तीसरा सीजन और तीसरी नीलामी का साल मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज़ के काइरन पोलार्ड कॉ 4. 8 करोड़ रूपए में ख़रीदा और इतनी ही रक़म देकर (KKR) ने शेन बॉन्ड को ख़रीदा यह दोनों इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे | पोलाड ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अब उन्होंने 2023 आईपीएल से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है उनके इस फैसले ने सभी को चोका कर रख दिया |
आईपीएल 2011:-
आईपीएल 2011 की नीलामी में (KKR) ने सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर को साल 2011 में (KKR) ने 11. 4 करोड़ रूपए में खुद से जोड़ा | 2011 में हुए आईपीएल चौथे सीजन में (KKR) की टीम में गौतम गंभीर से जुड़ने से गंभीर ने साल 2011 से टीम की कप्तानी संभाली और उसके बाद फिर गंभीर ने अपनी कप्तानी में टीम को (2012 -2014) का आईपीएल ख़िताब जितवाया |
आईपीएल 2012 से ले कर 2022 नीलामी के सबसे मेहेंगे खिलाडी :-
साल 2012 में रविंदर जडेजा को 9. 75 करोड़ रूपए में (CSK) ने ख़रीदा | रविंदर जडेजा का (CSK) के साथ पहला सीजन इतना बहतरीन नहीं रहा उन्होंने बल्ले बाजी में उन्होंने 19 मैचों में मात्र 151 रन ही बना पाए थे लेकिन उनकी गेंद बाजी ठीक ठाक रही |
2013 आईपीएल नीलामी हुई तो ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे उन्हें 6. 3 करोड़ रूपए में मुंबई इंडियंस ने खुद से जोड़ा | इसके बाद मुंबई इंडियंस इस साल मुअपना पहला ख़िताब जीता था लेकिन इस जित में मैक्सवेल का कोई योगदान नहीं रहा था |
2014 आईपीएल की नीलामी में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को 14 करोड़ रुपए में (RCB)ने ख़रीदा आईपीएल नीलामी 2015 में युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक बोली लगाकर दिल्ली डेडेवल्स ने ख़रीदा आईपीएल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे (RCB) ने उन्हें 9. 5 करोड़ रूपए की बोली लगा कर ख़रीदा था |
आईपीएल 2017 और आईपीएल 2018 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स रहे 2017 में वो 14. 5 करोड़ रूपए में पुणे सुपरजायंटस के हुए और 2018 में 12. 5 करोड़ की रक़म पर राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा आईपीएल 2019 नीलामी में दो खिलाड़ियों की बोली एहो जैसी लगी व दोनों सबसे महंगे खिलाड़ी रहे | जय देव उनादकट जिन्हे 8. 4 करोड़ राजस्थान ने खरीद और इतनी ही रक़म में वरुण एशॉन को कोलकता की टीम ने हासिल किया |
आईपीएल 2020 के सबसे महंगे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस रहे जिन्हे 15. 5 करोड़ रूपए की बोली लगाकर (KKR) ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया | इस सीजन में पैट कमिंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था वह इस सीजन में सिर्फ 12 विकट ही ले पाय जो उनके स्तर के हिसाब से बहुत कम था |
आईपीएल 2021 की नीलामी में साउथ अफ्रीका के दिग्ग्ज क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी बने उन्हें 16. 25 करोड़ रूपए में राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा |
आईपीएल 2022 सीजन 15 मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा कीमत लेने वाले भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को ( मुंबई इंडियंस ) ने 15. 25 करोड़ रूपए की मोटी रक़म दे कर ख़रीदा |